Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

*विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति व वित्तीय अनियमितता

*विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति व वित्तीय अनियमितता की जांच की मांग* सुलतानपुर। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय "राज बाबू" ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में प्रधानाचार्य पर मनमानी तरीके से चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति तथा वित्तीय लेन-देन में अनियमितता के आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कई चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ को बिना महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा की अनुमति के 25 मार्च 2026 को कार्यमुक्त कर दिया गया, जो नियमों के विरुद्ध है। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर तैनाती को लेकर भी शासन की अनुमति के बिना कार्यभार ग्रहण कराने का आरोप लगाया गया है।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद डिजिटल हस्ताक्षर बनवाकर कुछ वित्तीय लेन-देन भी किए गए,जो अवैध होने के साथ पद के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है। विधायक ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। पत्र की प्रतिलिपि अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा को भी भेजी गई है।

0 likes
0 comments0 shares