Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

शहीद बंधू सिंह ने चौरी-चौरा की धरती को शौर्य से गौरवान्वित किया टप्पू सिंह

शहीद बंधू सिंह ने चौरी-चौरा की धरती को शौर्य से गौरवान्वित किया टप्पू सिंह

चौरी चौरा गोरखपुर। अमर शहीद बंधु सिंह ने चौरी चौरा की धरती को अपने शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित किया है उनके सपने को पूरा करना मेरे जीवन का लक्ष्य है उक्त बातें अमर शहीद बाबू बंधू सिंह के 168 वां शहादत दिवस पर बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने कहा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आर्य नगर, तरकुलहा माता मंदिर, शहीद स्मारक चौरी-चौरा और शहीद बंधू सिंह पीजी कॉलेज करमहा में आयोजित हुआ। टप्पू भैया ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर बंधू सिंह ने चौरी-चौरा की धरती को अपने त्याग और शौर्य से गौरवान्वित किया। उनकी वीरता, संघर्ष और बलिदान की गाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उनकी गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनके पूर्वजों से जुड़े लोगों ने लगातार प्रयास किया है। अपने बड़े भाई स्वर्गीय विनय कुमार सिंह बिन्नू को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने भी बंधू सिंह की विरासत को जनमानस के बीच स्थापित करने और चौरी-चौरा के विकास के लिए लगातार प्रयास किया। टप्पू भैया ने कहा कि बंधू सिंह के जीवन और उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर चौरी-चौरा के विकास तथा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जाम, ओवरब्रिज, मुंडेरा बाजार समेत अन्य बुनियादी समस्याओं का भी उल्लेख किया और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर जनसमस्याएं अभी भी चिंता का विषय हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रद्युम्न द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि प्रेम नारायण सिंह रहे। धनंजय सिंह कौशिक, सुभाष पासवान एडवोकेट, अरुण कुमार सिंह, मोहम्मद यासीन, जय हिंद चौधरी, रामाज्ञा वर्मा, पन्ने लाल राजभर और सुरेंद्र सिंह बड़े बाबू समेत अन्य लोगों ने भी विचार रखे। संचालन पंडित राजकुमार व्यास ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares