Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

बांसगांव क्षेत्र की दुल्हन की अस्पताल के ICU में हुई अनोखी शादी, इलाज के बीच दूल्हे ने भरी मांग

बांसगांव क्षेत्र की दुल्हन की अस्पताल के ICU में हुई अनोखी शादी, इलाज के बीच दूल्हे ने भरी मांग

बांसगांव क्षेत्र की दुल्हन की अस्पताल के ICU में हुई अनोखी शादी, इलाज के बीच दूल्हे ने भरी मांग बांसगांव, बांसगांव क्षेत्र के हटवार गांव निवासी पूजा यादव की शादी महदेवा बाजार निवासी सनी यादव से तय थी। शादी की तिथि 13 मई 2026 निर्धारित थी। लेकिन शादी से ठीक पहले हुए एक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां चिंता में बदल दीं। जानकारी के अनुसार, पूजा यादव एलएलबी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देने अपने भाई के साथ बाइक से कॉलेज गई थी। परीक्षा देकर लौटते समय रास्ते में उसे अचानक चक्कर आ गया और वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन तत्काल उसे गोरखपुर के दाउदपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दूल्हा पक्ष भी अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने शाम तक बताया कि पूजा की हालत में सुधार है, लेकिन अभी उसे डिस्चार्ज करना संभव नहीं है। इसके बाद दोनों परिवारों ने तय किया कि शादी मुहूर्त के अनुसार ही की जाएगी। रात करीब एक बजे दूल्हा सनी यादव बारात लेकर अस्पताल पहुंचा। आईसीयू के पास ही पंडित की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा और दोनों को सात फेरे दिलाए गए। इस भावुक क्षण के दौरान अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और परिजन भी मौजूद रहे। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा-दुल्हन को गांव ले जाया गया, जहां आगे की पारंपरिक रस्में संपन्न कराई गईं।

0 likes
0 comments0 shares