न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू के तहत पांच वारंटी गिरफ्तार बरेसर पुलिस ने

न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू के तहत पांच वारंटी गिरफ्तार बरेसर पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई, आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी गाजीपुर। बांस गांव संदेश। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के मामले में पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां मय हमराह चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान न्यायालय जेएम-03 मुहम्मदाबाद से जारी एनबीडब्ल्यू से संबंधित वारंटियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार वारंटियों में गुलाब राम, धनजी राम उर्फ अंजनी और हरेन्द्र राम, निवासी ग्राम फत्तेसराय थाना बरेसर, समारु राजभर, निवासी ग्राम सहबाजपुर थाना बरेसर तथा केदार राजभर, निवासी ग्राम अतौली थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां मय हमराह तथा उपनिरीक्षक घनश्याम पाण्डेय मय हमराह थाना बरेसर शामिल रहे।