Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpurलगभग १ घंटा पहले

बिदोखर झूला महोत्सव में भक्ति और लोकसंगीत की बही बयार, कलाकारों ने बांधा समां

बिदोखर झूला महोत्सव में भक्ति और लोकसंगीत की बही बयार, कलाकारों ने बांधा समां

सुमेरपुर, हमीरपुर। सावन के अंतिम चरण में ग्राम बिदोखर में आयोजित प्रसिद्ध झूला महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को स्वामी हरेराम दास के संरक्षण में आयोजित संगीत संध्या में स्थानीय और बाहरी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम में कीर्तन, भजन, गजल और पारंपरिक सावन गीतों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। अमर सिंह, मान सिंह, आशु सिंह, ब्रजेश शर्मा, शिवनाथ सविता, श्यामबाबू शर्मा और राजेश कुमार की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु भगवान के दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने बिदोखर पहुंच रहे हैं। आयोजकों के अनुसार झूला महोत्सव का समापन 28 अगस्त को पूर्णिमा के अवसर पर होगा।

0 likes
0 comments0 shares