Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

गुरुमुरा में पुनः संचालित हो सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

गुरुमुरा में पुनः संचालित हो सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

गुरुमुरा में पुनः संचालित हो सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार ओबरा, सोनभद्र। ग्राम पंचायत कोटा के ग्रामीणों ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को उसके पूर्व स्थान गुरुमुरा में पुनः संचालित कराए जाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी ओबरा को पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत कोटा की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का संचालन पूर्व में गुरुमुरा में होता था, जिससे आसपास के ग्रामीणों और राशन कार्डधारकों को आसानी से खाद्यान्न मिल जाता था। वर्तमान में दुकान को गुरुमुरा से करीब 10 किलोमीटर दूर परसपनी स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं ग्राम पंचायत के अन्य आबादी वाले क्षेत्रों से यह दूरी करीब 20 किलोमीटर तक हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार दुकान दूर होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और आर्थिक रूप से कमजोर राशन कार्डधारकों को राशन लेने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। आने-जाने में समय के साथ अतिरिक्त किराए का खर्च भी उठाना पड़ रहा है। इससे सरकारी खाद्यान्न जैसी आवश्यक वस्तु प्राप्त करना ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। पत्र में कहा गया है कि पूर्व में गुरुमुरा में दुकान संचालित होने से ग्रामीणों को अपने नजदीकी स्थान पर राशन मिल जाता था। ग्रामीणों ने श्री मेराज अहमद की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को परसपनी से पुनः गुरुमुरा स्थित पूर्व स्थान पर संचालित कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से मामले की स्थलीय जांच कराकर जनहित में आवश्यक आदेश-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है, ताकि कोटा ग्राम पंचायत के लोगों को अनावश्यक रूप से 10 से 20 किलोमीटर की दूरी तय न करनी पड़े।

0 likes
0 comments0 shares