Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ी, 26 अक्टूबर तक सत्यापन कर सकेंगे विद्यालय।

छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ी, 26 अक्टूबर तक सत्यापन कर सकेंगे विद्यालय। देवरिया, 08 अक्टूबर। शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9 से 12 तक‍ अध्ययनरत सभी वर्गों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया को लेकर शासन ने संशोधित समय-सारणी जारी की है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि छात्रों द्वारा नवीनीकरण आवेदन करने तथा उसकी हार्ड कॉपी संस्थान में जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। विद्यालयों द्वारा छात्रों का बायोमैट्रिक सत्यापन, प्राप्तांक, पूर्णांक एवं उपस्थिति दर्ज करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित की गई है। वहीं, नए छात्रों के रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तथा विद्यालयों द्वारा आवेदन का ऑनलाइन सत्यापन, बायोमैट्रिक प्रमाणन एवं अग्रसारण की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर निर्धारित की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिन छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लिया है, वे निर्धारित समय में विद्यालय स्तर पर बायोमैट्रिक सत्यापन कराते हुए आवेदन अग्रसारित करा लें। उन्होंने विद्यालयों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना पात्र छात्रों के आवेदन तत्काल सत्यापित कर अग्रसारित करने को कहा है। किसी भी दशा में विद्यालय के लॉगिन पर आवेदन लंबित न रखा जाए।

1 likes
0 comments1 shares