शहीदों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

भलुअनी। श्रीकृष्ण शिक्षण संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज से क्षेत्रीय विधायक दीपक कुमार मिश्र शाका के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई,जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता एवं विद्यालय के छात्रों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा महुई श्रीकांत मार्ग,गाँधी चौक,में चौक होते हुए ब्लाक परिसर पहुँची,जहाँ शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर शहीदों के बलिदान को नमन किया तथा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को सदैव याद रखना हमारा कर्तव्य है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति एवं देश के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रणव कुमार दूबे,डॉ अष्टभुजा श्रीवास्तव,रामजी सिंह,अनुपम मिश्र,काशीपति शुक्ला,जितेंद्र सागर,विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात मिश्र,विनोद कुमार सिंह गुड्डू,धर्मवीर भारती,हरिकेश तिवारी,धनवंत सिंह,पवन सिंह,गिरिजेश सिंह,राजन मिश्र,दिनेश गुप्ता,शौर्य सिंह,सुरेश पाण्डेय,सुनील जायसवाल,लोकेश सिंह,राजकुमार गुप्ता,राजेश्वर सिंह,परमात्मा कुमार एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।