Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur९ मिनट पहले

चौरी चौरा में सीएम के कार्यक्रम को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

चौरी चौरा में सीएम के कार्यक्रम को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

चौरीचौरा। चौरीचौरा के के भोपा बाजार रेलवे क्रासिंग 147 बी पर तैयार ओवरब्रिज का आगामी 17 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर तैयारी तेज हो गई है। मंगलवार की सुबह डीएम दीपक मीणा, सीडीओ शास्वत त्रिपुरारी, सेतु निगम, लोनिवि के अधिकारियों संग ओवरब्रिज पर पैदल निरीक्षण किया और कमियों को ठीक करने का निर्देश दिया। डीएम ने तैयार ओवरब्रिज, ओवरब्रिज पर चढ़ने और उतरने का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग स्थल, हेलिपैड, जनसभा स्थल के लिए जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागों को मुस्तैदी से कार्यक्रम पूर्ण करने के निर्देशित किया। इस दौरान इस दौरान सीओ चौरीचौरा कुंदन कुमार सिंह, तहसीलदार संजय कुमार सिंह, ईओ मनोज मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा, सेतु निगम के अधिकारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares