Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow४० मिनट पहले

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने किया श्रीनाथ जी का विशेष पूजन,

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने किया श्रीनाथ जी का विशेष पूजन,

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने किया श्रीनाथ जी का विशेष पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना गोरखपुर, 20 अक्टूबर। विजयादशमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने श्री गोरखनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में पारंपरिक नाथपंथ की वेशभूषा धारण कर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ और श्रीनाथ जी का विशिष्ट पूजन कर विशेष आरती की। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थापित सभी देव विग्रहों का विधिपूर्वक पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। नाथ परंपरा का निर्वहन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्यमंत्री ने नाथ पंथ की सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। महानिशा पूजन के बाद आज विजयादशमी पर यह विशेष अनुष्ठान गोरक्षपीठ की परंपरा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। आज निकलेगी ऐतिहासिक विजय शोभायात्रा - इस विशेष पूजन के बाद शाम को गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर मंदिर तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ऐतिहासिक विजय शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोरखपुर पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

0 likes
0 comments3 shares