बारिश में टूटी बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा विभाग, रात
बारिश में टूटी बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा विभाग, रात तक बहाली का लक्ष्य सुल्तानपुर।तेज हवा और मूसलाधार बारिश से बल्दीराय क्षेत्र में जगह-जगह बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के बावजूद विद्युत विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। एसडीओ बल्दीराय मार्तंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीमें युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हैं। मुश्किल हालात में कर्मचारी लगातार मौके पर पहुंचकर टूटे खंभों और विद्युत लाइनों को दुरुस्त करने में लगे हैं, ताकि प्रभावित गांवों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। विभाग ने आज रात 10 से 11 बजे तक हलियापुर, इसौली और बल्दीराय उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की आपूर्ति बहाल करने का लक्ष्य रखा है। विपरीत मौसम में विद्युतकर्मियों की सक्रियता और लगातार मेहनत क्षेत्रवासियों के लिए राहत की उम्मीद बनी है।