Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur३२ मिनट पहले

इकौना–रतनी कम्हरिया घाट मार्ग पर झाड़ियों का अंबार, राहगीरों में दहशत सड़क

इकौना–रतनी कम्हरिया घाट मार्ग पर झाड़ियों का अंबार, राहगीरों में दहशत सड़क

इकौना–रतनी कम्हरिया घाट मार्ग पर झाड़ियों का अंबार, राहगीरों में दहशत सड़क किनारे घनी झाड़ियों से नहीं दिखते वाहन, छुट्टा पशु व नीलगाय के अचानक आने से हादसे का खतरा गोरखपुर बांसगांव संदेश बेलघाट/गोरखपुर। इकौना–रतनी कम्हरिया घाट सड़क मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर लंबे समय से घनी झाड़ियां उग आई हैं। झाड़ियों का अंबार होने के कारण सड़क पर आवागमन करने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बड़े वाहनों के आने-जाने के दौरान बाइक और साइकिल सवारों में भय का माहौल बना रहता है। सड़क के दोनों ओर घनी झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहनों के साथ-साथ सड़क किनारे से अचानक निकलने वाले छुट्टा पशुओं और नीलगाय का पता समय से नहीं चल पाता। ऐसे में अचानक पशुओं के सड़क पर आ जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बड़े वाहनों के आवागमन के दौरान छोटे वाहन चालकों को सड़क के किनारे जाने में भी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों किनारों की झाड़ियों की नियमित सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों एवं राहगीरों ने संबंधित विभाग से शीघ्र सड़क के दोनों किनारों की घनी झाड़ियों की कटाई-सफाई कराने की मांग की है, ताकि सड़क पर दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को स्पष्ट दिखाई दे सके और आवागमन सुरक्षित एवं सुचारु हो सके।

0 likes
0 comments0 shares