Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

गोरखपुर नगर निगम में नव-नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 23 मार्च,

गोरखपुर नगर निगम में नव-नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 23 मार्च,

गोरखपुर नगर निगम में नव-नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 23 मार्च, सोमवार को आयोजित गोरखपुर नगर निगम में नव-नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 23 मार्च, सोमवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे नगर निगम के सदन हाल में होगा, जहां सभी नामित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। समारोह में महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव सभी पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम को लेकर अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा द्वारा पत्र जारी कर सभी पदेन सदस्यों, वर्तमान पार्षदों, विभागाध्यक्षों और जोनल अधिकारियों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। नगर निगम प्रशासन इस आयोजन को नए सदस्यों की औपचारिक शुरुआत के रूप में देख रहा है। शपथ ग्रहण के बाद ये पार्षद नगर निगम की कार्यप्रणाली में सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे। शपथ लेने वाले 10 नामित पार्षदों में दुर्गेश बजाज, वीर सिंह सोनकर, रितेश सिंह बब्बू, आलोक सिंह विशेन, चंदन आर्या, ममता जायसाल, अरविंद निषाद, शिवम पांडेय, अष्टभुजा श्रीवास्तव और संजय कुमार वैश्व शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 15 मार्च को सरकार द्वारा नगर निकायों में मनोनित पार्षदों की सूची जारी की गई थी। गोरखपुर नगर निगम में 10 लोगों को मनोनित पार्षद बनाया गया है, जिसमें गोरखनाथ मंदिर के करीबी दुर्गेश बजाज और भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्य का नाम भी शामिल है। लंबे समय से इस सूची का इंतजार किया जा रहा था। गोरखपुर नगर निगम में वर्तमान में 80 पार्षद हैं और अब 10 मनोनित पार्षद भी शामिल हो जाएंगे। इनका कार्यकाल 2028 तक रहेगा। इस मनोनयन में भाजपा से जुड़े नेताओं को प्राथमिकता दी गई है, जिसमें कुछ पूर्व पार्षद भी शामिल हैं। सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए सूची में 4 वैश्य, 2 क्षत्रिय, 1 ब्राह्मण, 1 अनुसूचित जाति, 1 निषाद और 1 कायस्थ समाज से प्रतिनिधित्व दिया गया है, साथ ही एक महिला को भी मनोनित किया गया है।

0 likes
0 comments0 shares