Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

बच्चों के विवाद को लेकर मनबढों ने दम्पति को पीटा घायल, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज,

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव सन्देश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सुरैना निवासी राम अवतार पुत्र बैजनाथ की तहरीर पर पुलिस ने विनोद पुत्र तिलकधारी, इन्द्र बहादुर व राजकुमार पुत्रगण बैजनाथ के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम सुरैना निवासी राम अवतार पुत्र बैजनाथ ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर बीते 19 मई को शाम सात बजे के करीब विनोद, इन्द्र बहादुर और राजकुमार ने मिलकर मुझे और मेरी पत्नी सुगवन्ता देवी को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मार-पीट कर घायल कर दिए, और जान माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दम्पति को अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि रामअवतार की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

0 likes
0 comments1 shares