Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur३४ मिनट पहले

होंडा सिटी कार से 24.900 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार सुहवल-रेवतीपुर

होंडा सिटी कार से 24.900 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार सुहवल-रेवतीपुर

होंडा सिटी कार से 24.900 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार सुहवल-रेवतीपुर बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 19 पैकेटों में छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा गाजीपुर, 04 सितम्बर 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से 24 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा, 2070 रुपये नकद और एक होंडा सिटी कार बरामद की है।पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी कमलेश कुमार मय हमराह पुलिस टीम के साथ सुहवल-रेवतीपुर बॉर्डर के पास संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक होंडा सिटी कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से कुल 19 पैकेटों में 24 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जयप्रकाश पुत्र स्व. दलसिंगार तथा विशाल कुमार पुत्र अरविन्द राम, दोनों निवासी ग्राम पलीगढ़, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ के रूप में हुई है।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सुहवल में मु0अ0सं0 90/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस की कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से होंडा सिटी कार के अतिरिक्त 19 पैकेटों में कुल 24 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा तथा 2070 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी कमलेश कुमार मय हमराह तथा उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय मय हमराह थाना सुहवल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

0 likes
0 comments1 shares