Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर जीरो फैटलिटी मिशन पर पुलिस सख्त,223 वाहनों के चालान।सड़क हादसों में

सुल्तानपुर जीरो फैटलिटी मिशन पर पुलिस सख्त,223 वाहनों के चालान।सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट अभियान के तहत पुलिस ने छह थाना क्षेत्रों में गठित क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों के साथ विशेष अभियान चलाया।कार्रवाई में 223 वाहनों का चालान,एक वाहन सीज और 2.53 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।जनवरी 2026 से अब तक सड़क हादसों में मृतकों की संख्या 129 से घटकर 109 हो गई है।एसपी चारू निगम ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है।

0 likes
0 comments0 shares