Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई खजनी की मासिक बैठक संपन्न बेलघाट स्थित

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई खजनी की मासिक बैठक संपन्न बेलघाट स्थित

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई खजनी की मासिक बैठक संपन्न बेलघाट स्थित आदर्श संस्कार शिक्षा निकेतन विद्यालय परिसर में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई खजनी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक तहसील अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों को एकजुट करने तथा नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नियमित बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 30 मई को चौरी-चौरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना रहा। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों की रक्षा तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में रोहित शाही, विजय प्रकाश पांडे, भोला गौड़, कौशल सिंह, विपिन सिंह, लखेन्दरसिंह, राम प्रकाश कसौधन, आशुतोष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे

0 likes
0 comments0 shares