जातिसूचक गालियां देकर युवक से मारपीट,पांच पर आरोप सुलतानपुर।धनपतगंज थाना क्षेत्र के
जातिसूचक गालियां देकर युवक से मारपीट,पांच पर आरोप सुलतानपुर।धनपतगंज थाना क्षेत्र के पीरोसरैया गांव में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर युवक से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पीरोसरैया गांव निवासी आकाश कुमार पुत्र नाथूराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पिता की दवा लेने देहली बाजार जा रहा था।रास्ते में संत कुमार सिंह के घर के सामने गांव के ही हरिगेंद्र सिंह, अंकित सिंह, प्रशांत सिंह, निशांत सिंह और अमित सिंह खड़े थे।आरोप है कि बिना किसी विवाद के सभी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूंसों से मारपीट करने लगे।शोर सुनकर संत कुमार सिंह की पत्नी रामावती सिंह बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पीड़ित का कहना है कि आरोपी शातिर प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।