तूफान का कहर: भीरपुर चौकी के पास जड़ से उखड़ा पेड़, एंबुलेंस

तूफान का कहर: भीरपुर चौकी के पास जड़ से उखड़ा पेड़, एंबुलेंस क्षतिग्रस्त प्रयागराज। भीरपुर क्षेत्र में बुधवार शाम 4:30 बजे को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। भीरपुर चौकी के पास स्थित भारद्वाज हॉस्पिटल के बगल एक विशाल पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर नीचे खड़ी एंबुलेंस पर गिर गया, जिससे एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय एंबुलेंस के अंदर कोई मरीज या चालक मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त एंबुलेंस डॉक्टर डीके पांडेय उर्फ बबलू पांडे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह एंबुलेंस क्षेत्र में 24 घंटे मरीजों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहती है और जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का काम करती है। ऐसे में एंबुलेंस के क्षतिग्रस्त होने से लोगों में दुख और चिंता का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार दोपहर अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ तूफान शुरू हो गया। तेज हवाओं के दबाव से अस्पताल के बगल खड़ा पुराना पेड़ जड़ समेत उखड़ गया और सीधे एंबुलेंस पर जा गिरा। पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद डॉक्टर डीके पांडेय उर्फ बबलू पांडे, अजीत शर्मा, समर बहादुर विश्वकर्मा, रोहित पांडे, शिवम मिश्रा, एमएस पांडे समेत अन्य लोगो उपस्थित है रिपोर्टर आदित्य कुमार