विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में माधव विहार में विजयदशमी पर भव्य शस्त्र पूजन मल्हौर-चिनहट, लखनऊ। विजयदशमी के पावन अवसर पर माधव विहार स्थित माधवेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में शस्त्र पूजा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व *विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह* ने किया। दिलीप सिंह जी के सानिध्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों और कॉलोनी वासियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लाठी, दंड और अन्य प्रतीकात्मक शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया। सुबह मंदिर प्रांगण में सफेद वस्त्र पर शस्त्रों को सजाकर फूल-अक्षत से पूजा की गई, जिसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने बारी-बारी से शस्त्र धारण किए। इस दौरान "जय श्री राम" और "भारत माता की जय" के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। दिलीप सिंह ने कहा - विजयदशमी केवल पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, सत्य और राष्ट्रधर्म की जीत का प्रतीक है। शस्त्र पूजा का उद्देश्य समाज में अनुशासन, आत्मरक्षा और राष्ट्ररक्षा का भाव जगाना है। प्रत्येक सनातनी को अपने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम में कुलदीप सिंह, चंद्र शेखर सिंह, अनिल राठौर, आनंद मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, रिशु सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, महिलाएं, युवा और माधव विहार कॉलोनी के निवासी मौजूद रहे। पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का शांतिपूर्ण समापन हुआ।