*सिकरीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी

*सिकरीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार* सिकरीगंज/गोरखपुर। गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सिकरीगंज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरज पुत्र बृजलाल, निवासी बारीगांव, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना सिकरीगंज में मु0अ0सं0 258/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 62, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप है। गिरफ्तारी की कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव के साथ कांस्टेबल अखिलेश, कांस्टेबल पंकज शर्मा और कांस्टेबल शिवम त्रिपाठी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।