Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria११ मिनट पहले

सेवा संकल्प अभियान के तहत 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगेंगे

सेवा संकल्प अभियान के तहत 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगेंगे

सेवा संकल्प अभियान के तहत 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगेंगे वृहद सेवा कैंप। सीडीओ ने बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के लोगों से कैंप का लाभ उठाने की अपील देवरिया 29 सितंबर विकास भवन स्थित गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के अंतर्गत संचालित ‘सेवा सेतु अभियान’ की प्रगति एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आगामी 30 सितंबर, 1 अक्टूबर एवं 2 अक्टूबर को जनपद के सभी विकास खंडों, नगर पंचायतों एवं नगरपालिकाओं में वृहद सेवा कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं नागरिकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि कैंप में राजस्व, पेंशन, राशन कार्ड सहित नागरिकों से जुड़ी विभिन्न विभागीय सेवाओं से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे। कैंप का आयोजन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार संबंधित विभाग की सेवा के लिए आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित समयसीमा वाली सेवाओं के आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण करते हुए पात्र लाभार्थियों को निर्धारित अवधि में सेवा उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की कि जिन लोगों को किसी सरकारी विभाग से संबंधित सेवा प्राप्त करनी है या कोई आवेदन करना है, वे अपने क्षेत्र के विकास खंड कार्यालय, नगर पंचायत अथवा नगरपालिका कार्यालय में आयोजित कैंप में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैंप में आने वाले नागरिकों को आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उनके आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। *आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप* सेवा सेतु अभियान के तहत आगामी तीन दिनों में सभी विकास खंडों तथा नगर पंचायत एवं नगरपालिका क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने आयुष्मान कार्ड की पात्रता रखने वाले नागरिकों से 30 सितंबर, 1 अक्टूबर एवं 2 अक्टूबर को अपने नजदीकी विकास खंड, नगर पंचायत अथवा नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को योजना के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार उपचार की सुविधा का लाभ मिल सके, इसके लिए अधिक से अधिक पात्र लोगों का कार्ड बनाया जाए। *अंगदान के लिए भी किया जनपदवासियों से आह्वान* बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अंगदान को महादान बताते हुए जनपदवासियों से अंगदान के लिए पंजीकरण कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी कार्य किया जा रहा है। जनपद में आगामी 2 अक्टूबर तक 55,555 लोगों का अंगदान के लिए पंजीकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवक सहित जनपद के नागरिक सहभागिता करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने तथा आमजन तक इसकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही जनपदवासियों से अपील की कि वे सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित होने वाले कैंपों में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं और अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares