Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow३५ मिनट पहले

गोरखपुर में सरयू नदी में स्नान के दौरान चार बच्चे डूबे, एक

गोरखपुर में सरयू नदी में स्नान के दौरान चार बच्चे डूबे, एक

गोरखपुर में सरयू नदी में स्नान के दौरान चार बच्चे डूबे, एक का शव बरामद गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सरयू नदी में स्नान करने गए चार बच्चे अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। ग्रामीणों ने दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो बच्चे नदी में लापता हो गए। काफी मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गोला थाना क्षेत्र में सरयू नदी में रविवार की सुबह स्नान करने गए चार बच्चे डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। ये घटना गोला क्षेत्र के मेहड़ा गांव का है। जहां रविवार की सुबह चार युवक सरयू में नहाने गए। लेकिन देखते ही देखते एक-एक करके चारों नदी में डूब गए। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो बच्चे गहरे पानी में समा गए। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंच गए और तलाश अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं , इस मामले में पुलिस ने बताया कि नदी में डूबे बच्चों की खोज के लिए स्थानीय गोताखोरों और राहत टीम की मदद ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल एक बच्चे का शव मिला है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

0 likes
0 comments0 shares