Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, न्यायालय की सख्ती के बाद पुलिस अधीक्षक देवरिया

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, न्यायालय की सख्ती के बाद पुलिस अधीक्षक देवरिया

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, न्यायालय की सख्ती के बाद पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर शंकर ने सलेमपुर कोतवाल विनोद कुमार सिंह को किया सस्पेंड , लाइन में रहे राहुल सिंह को मिला सलेमपुर कोतवाली का चार्ज देवरिया। सलेमपुर कोतवाली में एक आरोपी को कथित तौर पर पांच दिनों तक थाने में बैठाए रखने के मामले में न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने आरोपी को थाने में रखने के आधार पर सवाल उठाते हुए सीसीटीवी फुटेज और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जानकारी के अनुसार, खामपार थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक व्यक्ति पर गलत काम करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। इसी मामले में आरोपी को सलेमपुर कोतवाली में रखा गया था। आरोप है कि उसे पांच दिनों तक न्यायालय में पेश नहीं किया गया। मामले का संज्ञान लेते हुए न्यायालय ने पूछा कि किस नियम के तहत आरोपी को इतने दिनों तक थाने में रखा गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर ने तत्कालीन सलेमपुर कोतवाल विनोद कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात राहुल सिंह को सलेमपुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब मामले में संबंधित दस्तावेजों और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

0 likes
0 comments0 shares