Bansgaon Sandesh
Login
Satyam Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार की जयंती पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम बच्चों

श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार की जयंती पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम बच्चों

श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार की जयंती पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, भाई जी के जीवन एवं कार्यों की दी गई जानकारी बांसगांव संदेश | मसी कस्त त्रिफला, बारिपुर श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार इंटर कॉलेज, मसी कस्त त्रिफला, बारिपुर में श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार (भाई जी) की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व शिक्षक एवं प्रधानाचार्य सहित वर्तमान शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रविकांत जालान एवं माधव जालान (प्रबंधक) उपस्थित रहे। इस अवसर पर छत्रपति शुक्ल, रामुग्रह शुक्ल, इंद्रजीत पांडेय, शिवशरण तिवारी एवं योगेंद्र नाथ शुक्ल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिशरण पांडेय ने किया। वक्ताओं ने भाई जी के जीवन, उनके सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान तथा उनके आदर्शों के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर भाई जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। विद्यालय के वर्तमान प्रधानाचार्य प्रह्लाद मणि तिवारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया। रामप्रकाश ओझा, केशव ओझा तथा शिक्षिकाओं रुमन, रितु, सरिता एवं प्रिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार ने भाई जी के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अंत में उपस्थित अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

0 likes
0 comments0 shares