Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

मुख्यमंत्री के गृह जनपद में* *पुलिस के बल पर दबंग द्वारा* *विद्यालय

मुख्यमंत्री के गृह जनपद में* *पुलिस के बल पर दबंग द्वारा* *विद्यालय

मुख्यमंत्री के गृह जनपद में* *पुलिस के बल पर दबंग द्वारा* *विद्यालय की जमीन पर* *जबरन कब्जा। विद्यालय की निजी जमीन पर दबंग द्वारा अवैध कब्जे का आरोप, पुलिस की संलिप्तता पर सवाल गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में स्कूल की जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। कजाकपुर निवासी स्कूल प्रबंधक पारस नाथ यादव और उनके बेटे प्रमोद यादव ने इलाके के दबंग अनिल राय पर स्कूल की भूमि पर जबरन कब्जा करने और अवैध निर्माण कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवादित भूमि पर लंबे समय से मामला चल रहा है, इसके बावजूद अनिल राय द्वारा जबरदस्ती निर्माण कार्य कराया जा रहा था। आरोप है कि जब प्रमोद यादव अपने पिता पारस नाथ यादव के साथ निर्माण कार्य रुकवाने मौके पर पहुंचे, तो अनिल राय और उनके समर्थक उग्र हो गए और दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई। मामले की सूचना मिलने पर रामगढ़ताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाने के बजाय उन्हें ही हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया। बाद में पुलिस ने सपा नेता प्रमोद यादव और उनके सहयोगी शंभू यादव का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में आक्रोश का माहौल है। पारस नाथ यादव और उनके बेटे का कहना है कि उनकी स्कूल की जमीन पर दबंगई के बल पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पुलिस उनकी शिकायत सुनने के बजाय उन्हीं पर कार्रवाई कर रही है।वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और स्कूल की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares