सरयू अमृत महोत्सव में 8 किमी मैराथन, अभिषेक व पूजा रहे विजेता

सरयू अमृत महोत्सव में 8 किमी मैराथन, अभिषेक व पूजा रहे विजेता बडहलगंज। सरयू अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अलख सिंह सैंथवार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. राम बचन तिवारी की स्मृति में मदरिया मंदिर परिसर में 8 किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 202 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में अभिषेक कुमार पांडेय ने प्रथम, शिवनंद कुमार ने द्वितीय तथा सत्यम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में पूजा प्रथम, मधुबाला यादव द्वितीय तथा खुशबू गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। आयोजकों की ओर से दोनों वर्गों में पांच-पांच अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, श्रीराम सेवा समिति के मुख्य संरक्षक महंत श्रीशदास जी महाराज, हरपाल नागवानी, अजीत राव, धीरेन्द्र तिवारी, आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, महंत शाही, प्रशांत शाही, विराज पांडेय, सत्य प्रकाश यादव, रमेश शाही, शिवाजी सिंह, दुर्गेश मिश्र, मंडल अध्यक्ष अजय राजभर, विनय तिवारी, सुमित सिंह, जिला पंचायत सदस्य बालचंद सोनकर, विशाल सिंह गोलू, युवा कल्याण विभाग से संजीत कुमार, आरबी यादव, बीओ विप्लव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वॉलंटियर मौजूद रहे।