Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

मासूम बालिका से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,

मासूम बालिका से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,

मासूम बालिका से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन मदरिया । ---------------------- जनपद में 10 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की घटना से आक्रोशित कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गोला के अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम गोला मनीष कुमार को सौंपकर दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रन्तिदेव मिश्र एवं महामंत्री आमोद गौड़ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस जघन्य वारदात ने पूरे अधिवक्ता समाज को स्तब्ध, दुखी और आक्रोशित कर दिया है। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन व स्थानीय पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना में बरती गई शिथिलता पर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि मासूम बालिका के साथ हुई अमानवीय घटना ने कानून-व्यवस्था और शासन-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। अधिवक्ताओं ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत बालिका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन आज का दिन विरोध दिवस के रूप में मनाते हुए मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को शीघ्र कठोरतम दंड, विशेष रूप से फांसी की सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की गई।

0 likes
0 comments1 shares