Bansgaon Sandesh
Login
NEXT UPDATE
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

शादी का झांसा देकर नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार,

शादी का झांसा देकर नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार,

शादी का झांसा देकर नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, बिहार से पकड़ा गया सूरज कुमार बांसगांव संदेश | गोरखपुर। शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण करने के मामले में सिकरीगंज पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिकरीगंज आशीष कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी सूरज कुमार पुत्र लालमुन्नी चौधरी निवासी निमोटाड़, पोस्ट टनकुप्पा, थाना टनकुप्पा, जिला गया (बिहार) को गिरफ्तार किया। इस मामले में थाना सिकरीगंज पर मु0अ0सं0 320/2026 के तहत धारा 137(2), 87 भारतीय न्याय संहिता में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आशीष कुमार दूबे, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, कांस्टेबल रोशन यादव और महिला कांस्टेबल अनामिका शामिल रहीं। #GorakhpurNews #SikriganjPolice #CrimeNews #Bihar #BansgaonSandesh

0 likes
0 comments0 shares