Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

ईद से पहले बेलघाट थाने में पीस कमेटी बैठक, सौहार्द बनाए रखने

ईद से पहले बेलघाट थाने में पीस कमेटी बैठक, सौहार्द बनाए रखने

ईद से पहले बेलघाट थाने में पीस कमेटी बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील बेलघाट बांसगांव संदेश गोरखपुर। आगामी ईद, नवरात्रि एवं रमजान के मद्देनजर त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बेलघाट थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी खजनी राजेश प्रताप सिंह एवं क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी विकास नाथ के नेतृत्व में हुआ। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ईद, नवरात्रि और रमजान जैसे पावन पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता के प्रतीक हैं, इसलिए सभी लोग मिलजुलकर इन त्योहारों को मनाएं और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस हर स्तर पर सतर्क है। इस दौरान उप निरीक्षक आशीष कुमार त्रिपाठी, नीरज कुमार, राधेश्याम सेहरा, अभिषेक कुमार, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल सूरज कुमार, वीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार पटेल सहित क्षेत्र के कई सम्मानित नागरिक—श्रीराम निषाद, प्रधान संघ अध्यक्ष आद्या प्रसाद उर्फ ललकन बाबा, प्रधान गुड्डू लाल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र यादव, इरशाद खान, इरफान सिद्दीकी, बिस्मिल्लाह, मौलाना इसरायल, नसीम अख्तर, सैयद मुन्ने, मौलाना सुहेल अहमद और बाढू निषाद—उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इन त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares