Bansgaon Sandesh
Login

10 लाख की लागत से संवरा बाबा सिंहराय धाम,एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह

10 लाख की लागत से संवरा बाबा सिंहराय धाम,एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया लोकार्पण *पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,बोले-जनसेवा और विकास ही सबसे बड़ा संतोष* सुलतानपुर।बल्दीराय तहसील के हलियापुर गांव स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा सिंहराय धाम के प्रांगण का करीब 10 लाख रुपये की लागत से कराया गया सौंदर्यीकरण शनिवार को जनता को समर्पित कर दिया गया। विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि,बुद्धिजीवी और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जरूरतमंदों की सेवा करना उनके सार्वजनिक जीवन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बाबा सिंहराय धाम के सौंदर्यीकरण में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का विकास समाज की आस्था और विरासत को मजबूत करता है।पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पीजी कॉलेज के प्रबंधक रविंद्र प्रताप सिंह ने एमएलसी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शैलेंद्र प्रताप सिंह हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी लोकप्रियता युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक समान रूप से है और उनके विकास कार्यों की हर वर्ग में सराहना होती है।पूर्व प्राचार्य एवं वरिष्ठ कवि रामदुलार सिंह 'सुजान' ने बाबा सिंहराय के जीवन पर आधारित काव्य पाठ प्रस्तुत किया,जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम को रिटायर्ड कैप्टन देवनाथ सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह 'गब्बर',पीसीएस अधिकारी रविभान सिंह,भाजपा नेता हिन्देश सिंह,डॉ.अंतू सिंह,भाजपा जिला महामन्त्री कृष्ण कुमार यादव,भाजपा मण्डल अध्यक्ष रणवीर सिंह,नंद प्रताप सिंह ,अशोक कुमार सिंह,मुकेश सिंह ,भीष्म सिंह ,राज प्रताप सिंह,राज सिंह,देवेंद्र सिंह,पप्पू सिंह,कल्लू सिंह,योगेंद्र प्रताप सिंह,हरबंस सिंह ,दुर्गेश सिंह,अरुण सिंह,उपेंद्र सिंह,निर्मल सिंह,विश्व पाल सिंह,भाजपा जिला महामंत्री अमेठी कृष्ण कुमार यादव,मंडल अध्यक्ष हलियापुर गुड्डू सिंह , अमरेंद्र सिंह,अर्जुन सिंह, गुड्डू सिंह, शावले सिंह,राहुल सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares