Bansgaon Sandesh
Login
NEXT UPDATE
Gorakhpurलगभग १५ घंटे पहले

बांसगांव में नो-एंट्री को लेकर विवाद गहराया, खाली सड़क पर भी रोक लगाने का आरोप; वसूली के उठे सवाल

बांसगांव में नो-एंट्री को लेकर विवाद गहराया, खाली सड़क पर भी रोक लगाने का आरोप; वसूली के उठे सवाल

https://youtu.be/1rDPCdZ-Guw बांसगांव, गोरखपुर। बांसगांव कस्बे में नो-एंट्री व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। व्यापारियों ने बांसगांव पुलिस पर स्टेट हाईवे पर जबरन नो-एंट्री लागू करने का आरोप लगाया है। व्यापारियों का कहना है कि नो-एंट्री का कोई आधिकारिक आदेश नहीं होने के बावजूद खाली सड़क पर भी वाहनों को रोका जा रहा है और अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नो-एंट्री के नाम पर उनके कारोबार को प्रभावित किया जा रहा है। साथ ही इस व्यवस्था की आड़ में कथित वसूली किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह ने भी व्यापारियों की समस्याओं को उठाते हुए विरोध जताया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ और समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापारी चक्का जाम कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। व्यापारियों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से नो-एंट्री से संबंधित आदेश सार्वजनिक करने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा कथित अवैध वसूली के आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि स्टेट हाईवे पर नो-एंट्री लागू करने का लिखित आदेश क्या है और खाली सड़क पर वाहनों को रोकने की वजह क्या है? पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

0 likes
0 comments0 shares