Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

*तहसील रोड पर छुट्टा सांडों का आतंक, घंटों चली 'मल्ल युद्ध' से

*तहसील रोड पर छुट्टा सांडों का आतंक, घंटों चली 'मल्ल युद्ध' से

*तहसील रोड पर छुट्टा सांडों का आतंक, घंटों चली 'मल्ल युद्ध' से दुकानदारों में दहशत* सहजनवा गोरखपुर, थाना सहजनवा क्षेत्र, तहसील रोड -डी. एस. फैमिली मार्ट के ठीक सामने तहसील रोड पर पिछले कई दिनों से छुट्टा सांडों का आतंक जारी है। आज दो सांडों ने पिछले 1 घंटे तक सड़क पर मल्ल युद्ध किया। लड़ाई इतनी भयंकर थी कि आसपास की दुकानों के बोर्ड तोड़ दिए गए और कई दुकानों के शटर भी क्षतिग्रस्त हो गए। जिस तरह से सांड लड़ रहे थे, उससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया। दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर अंदर दुबक गए। व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हुआ। तहसील रोड पर छुट्टा सांडों की यह समस्या रोज की बन गई है। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इन छुट्टा जानवरों के लिए जल्द कोई ठोस प्रबंध किया जाए, ताकि लोगों की जान-माल और व्यवसाय सुरक्षित रह सके।

0 likes
0 comments0 shares