Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

तम्बाकू मांगने पर मनबढों ने दम्पति सहित पुत्र और बहू को मार-पीटकर किया घायल,चार के खिलाफ मुकदमा

हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव सन्देश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटसहरा निवासी संत कुमार पुत्र रामपत की तहरीर पर पुलिस ने हरिश्चंद्र पुत्र रामप्यारे, आकाश व धर्मदास पुत्रगण हरिश्चंद्र और और धर्मदास की पत्नी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटसहरा निवासी संत कुमार पुत्र रामपत ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते तम्बाकू मांगने को लेकर बीते 20 मई की रात आठ बजे के करीब हरिश्चंद्र अपने पुत्रों आकाश व धर्मदास और बहू धर्मदास की पत्नी ने मिलकर मुझे व पत्नी शांति देवी और मां राजपति देवी को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मार-पीट कर घायल कर दिए और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझ घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि संत कुमार की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

0 likes
0 comments1 shares