Bansgaon Sandesh
Login
Deoria१५ मिनट पहले

अवैध शराब कांड का फरार अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे भाटपार रानी।

अवैध शराब कांड का फरार अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे भाटपार रानी।

अवैध शराब कांड का फरार अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे भाटपार रानी। बनकटा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के बड़े मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को उसके घर पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार थाना बनकटा में दर्ज शराब तस्करी के मुकदमे में अभियुक्त की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। बताते चलें कि बीते 8 जनवरी को बनकटा पुलिस ने इंगुरी से नरहिया जाने वाले मार्ग पर छापेमारी कर दो कारों से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की थी। कार्रवाई के दौरान 32 पेटी ऑफिसर च्वाइस, 279 बोतल रॉयल ग्रीन समेत कुल 715.53 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। पुलिस ने दोनों कारों को भी कब्जे में लिया था। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर अपराध एवं शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में बनकटा थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त जितेन्द्र यादव पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र यादव निवासी जगदीशपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल अमृत राजभर तथा आरक्षी विनीत यादव शामिल रहे।

0 likes
0 comments1 shares