Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpurलगभग ११ घंटे पहले

बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने हेतु तहसील हमीरपुर में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित दो पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित

बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने हेतु तहसील हमीरपुर में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित  दो पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित

हमीरपुर - यमुना एवं बेतवा नदियों में संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत तथा बाढ़ के दौरान प्राप्त होने वाली जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील हमीरपुर में प्रशासनिक कक्ष संख्या-8 से 24×7 बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का लैंडलाइन नंबर 05282-221081 है,जिस पर आमजन बाढ़ संबंधी सूचना एवं सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं। तहसीलदार द्वारा जारी आदेश के अनुसार कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी दो पालियों में अग्रिम आदेशों तक लगाई गई है। प्रथम पाली (प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक) में राजेश मिश्रा (संग्रह अमीन एवं अजय कुमार (संग्रह अमीन,मो. 9838901924) तैनात रहेंगे। द्वितीय पाली (रात्रि 7:00 बजे से प्रातः 7:00 बजे तक) में केशव नारायण (संग्रह अमीन, मो. 9452771070) तथा जगमोहन (संग्रह अमीन,मो. 9450997756) अपनी सेवाएं देंगे। तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिघंटा नदी के जलस्तर का रजिस्टर में अंकन करें तथा प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना एवं समस्या से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। जनपदवासियों से अपील की गई है कि बाढ़ संबंधी किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना के लिए कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर 05282-221081 पर संपर्क करें।

0 likes
0 comments0 shares