Agraलगभग २ घंटे पहले
मौर्या वेल्डिंग वर्कशॉप पर भगवान विश्वकर्मा की जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई

मौर्या वेल्डिंग वर्कशॉप पर भगवान विश्वकर्मा की जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई गई! कादीपुर/सुल्तानपुर आज 17 सितम्बर 2026 को कादीपुर में निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई! आज सृष्टि के वास्तु और शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना किया गया| विश्वकर्मा जयंती पर भगवान विश्वकर्मा के साथ मशीनों,औजारों कार्यस्थल पर इस्तेमाल होने वाली चीजों की पूजा भी विधि विधान से किया गया! इस अवसर पर लालता प्रसाद मौर्य,उपेन्द्र कुमार मौर्य,रमापति मौर्य,विकास मौर्य,संजय कुमार मौर्य,हीरालाल विश्वकर्मा,राजाराम चौधरी,ठाकुरदीन मौर्य,हरेंद्र मौर्य, श्रीपति मौर्य,राम सहाय मिस्त्री,अग्रसेन मौर्य आदि तमाम लोग उपस्थित रहे!!
0 likes
0 comments1 shares