Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpur११ मिनट पहले

5 हजार रुपये का इनामिया लूट का आरोपी गिरफ्तार, चार साल पुराने मामले में बड़हलगंज पुलिस को सफलता

5 हजार रुपये का इनामिया लूट का आरोपी गिरफ्तार, चार साल पुराने मामले में बड़हलगंज पुलिस को सफलता

बड़हलगंज। बड़हलगंज पुलिस ने वर्ष 2022 के चर्चित लूटकांड में वांछित चल रहे 5 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिट्ठू किन्नर पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद निवासी जीवकर, थाना गगहा, जनपद गोरखपुर (हाल पता मुसहर बस्ती, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर थाना बड़हलगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 439/2022 में धारा 394 एवं 411 भारतीय दंड संहिता के तहत 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर 2022 को पीड़ित के वाहन में दोनों ओर से घुसकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी और 6,200 रुपये नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेज छीन लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर बड़हलगंज थाने में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, आरक्षी रितेश यादव, हेड कांस्टेबल अमित यादव तथा कांस्टेबल पीयूष यादव शामिल रहे।

1 likes
0 comments0 shares