Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur१० दिन पहले

सुलतानपुर इसौली विधानसभा के बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत नंदरई-लकेहटा संपर्क मार्ग पर

सुलतानपुर इसौली विधानसभा के बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत नंदरई-लकेहटा संपर्क मार्ग पर मंडी परिषद द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है।ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए हंगामा किया,जिसके बाद मंडी समिति के जेई सत्येन्द्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण में बिना पुरानी मिट्टी व धूल हटाए सड़क पर गिट्टी डालकर निर्माण कराए जाने की पुष्टि होने पर जेई ने तत्काल प्रभाव से कार्य बंद करा दिया। जेई ने बताया कि मानक के अनुरूप धूल-मिट्टी हटाकर ही सड़क निर्माण कराया जाएगा।कई वर्षों से जर्जर नंदरई-लकेहटा संपर्क मार्ग के निर्माण में लापरवाही सामने आने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

300 likes
0 comments0 shares