Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर मनियारपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन,युवाओं को मिलेगी आधुनिक अध्ययन सुविधा।शिक्षा

सुल्तानपुर मनियारपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन,युवाओं को मिलेगी आधुनिक अध्ययन सुविधा।शिक्षा से सशक्त युवा और विकसित गांव की पहचान को साकार करने की दिशा में कुड़वार विकास खंड के मनियारपुर गांव में ग्राम सभा की डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया।भाजपा नेता एवं 187 इसौली विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव के प्रबल दावेदार विकास शुक्ला ने फीता काटकर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और डिजिटल सुविधाओं का विस्तार युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से गांव के बच्चों और युवाओं को आधुनिक अध्ययन सामग्री एवं सुविधाएं उपलब्ध होंगी।इस दौरान ग्राम प्रधान आबाद अली,प्रधान प्रतिनिधि अकबर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares