H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले
सुमित कुमार कसौधन का ऑडिटर पद पर चयन

बड़हलगंज। गोरखपुर जिले के बड़हलगंज नगर पंचायत निवासी सुमित कुमार कसौधन, पुत्र संतोष कसौधन, का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट अकाउंटेंट/ऑडिटर परीक्षा में ऑडिटर के पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सुमित कुमार की सफलता पर बबलू राय, सूरज कुमार कसौधन, अनमोल मिश्रा, महेश उमर, श्रीकान्त सोनी, सूरज जायसवाल, दीपू पटवा एवं राजवेद तिवारी सहित क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि सुमित की मेहनत और लगन ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
1 likes
0 comments0 shares