Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बड़हलगंज में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का जुलूस संपन्न

बड़हलगंज में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का जुलूस संपन्न

बड़हलगंज। बड़हलगंज क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और पारंपरिक तरीके से ताजिया एवं अलम के साथ मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। स्थानीय लोगों ने भी आपसी भाईचारे और सहयोग का परिचय देते हुए जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसमें कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल, श्रवन जायसवाल, वीरू सोनकर, जितेंद्र पासवान सभासद,सूरज कसौधन, सूरज सोनकर,नियाज अहमद, डॉ शमीम अहमद अर्पित सोनी, अन्य प्रशासन ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी नागरिकों, आयोजकों एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

1 likes
0 comments0 shares