जमीन धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जमीन धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार गगहा, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। गगहा पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना गगहा में दर्ज मुकदमा संख्या 078/2026 में धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) व 351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा पुत्र स्व. श्यामनरायण, निवासी ग्राम सोहगौरा, थाना गगहा, गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर वादी की जमीन को धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से बैनामा कराने का आरोप है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गगहा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव और कांस्टेबल अतुल कुमार यादव शामिल रहे। #Gagha #Gorakhpur #CrimeNews #PoliceAction #FraudCase #LandFraud #BansgaonSandesh