Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
सुल्तानपुर शादी के 8 दिन बाद युवक का शव पेड़ से लटका

सुल्तानपुर शादी के 8 दिन बाद युवक का शव पेड़ से लटका मिला।बल्दीराय थाना क्षेत्र के बरासिन ग्राम सभा के पूरे भजन शुक्ल गांव के पास गोमती नदी किनारे एक पेड़ से 29 वर्षीय अयूब अली पुत्र सिद्दीक अली निवासी इमिलिया कला कोतवाली नगर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला।सुबह बकरी चराने गई महिलाओं ने शव देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी।मौके पर पहुंची वलीपुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जा रहा है कि अयूब की 14 जून को शादी हुई थी और वह शुक्रवार से लापता था। परिजनों ने शनिवार को गुमशुदगी की तहरीर भी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0 likes
0 comments0 shares