Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग ३ घंटे पहले

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज का संबोधन, कहा - समझौते

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज का संबोधन, कहा - समझौते से ही घटेगा कोर्ट का बोझ, सभी विभाग दें सहयोग सुल्तानपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज सुनील कुमार (चतुर्थ) ने अधिवक्ताओं और संबंधित विभागों को संबोधित किया। अपने संबोधन में जिला जज सुनील कुमार (चतुर्थ) ने कहा कि हमें देखना चाहिए कि हमारे राष्ट्र का मूड क्या है❓ आज राष्ट्र का मूड यही है कि जितना अधिक से अधिक मामलों का निपटारा समझौते और मध्यस्थता के आधार पर हो जाए, वही हमारे लिए बेहतर है। उन्होंने कहा कि _यदि हम मामलों का निपटारा नहीं करेंगे तो सभी विभागों पर बोझ बढ़ेगा।_ हम चूंकि न्याय विभाग से हैं, इसलिए हम पर सभी की निगाह रहती है, लेकिन हकीकत यह है कि अगर हम समय पर समाधान नहीं करेंगे तो समस्याएं बढ़ती जाएंगी। कोर्ट पहले से ही ओवर बर्डन है। जिला जज ने विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सभी अधिवक्ता, बैंक, बीमा, बिजली, राजस्व सहित सभी विभाग आगामी लोक अदालत में अपना पूर्ण सहयोग दें, जिससे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराया जा सके। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इससे पूर्व सभी बैंक के उच्चाधिकारियों ने न्यायधीशगणों का स्वागत किया।

0 likes
0 comments0 shares