Bansgaon Sandesh
Login

सुलतानपुर । नवरात्रों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं परंतु ध्यान देने

सुलतानपुर । नवरात्रों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं परंतु ध्यान देने योग्य बातें यह है कि इस बार प्रशासन के निर्देशानुसार डीजे और तेज आवाज में शोर करने वाले वाइब्रेशन दोनों को बैन किया गया हैं सुलतानपुर की दुर्गा पूजा हमेशा से चर्चा में रही है इस वजह से यहां के व्यापारी वर्ग एवं श्रद्धालुओं के द्वारा सुलतानपुर की दुर्गा पूजा को भव्य बनाने के लिए पंडालों के निर्माण के साथ-साथ सजावट की तैयारी भी जोरों पर हैं वीडियो में आप देख सकते हैं चौक ठठेरी बाजार सुल्तानपुर का यह पंडाल चर्चा का विषय हैं श्रद्धालुओं को इस बार दुर्गा पूजा बहुत ही भव्य रूप में देखने को मिल सकती हैं क्योंकि प्रशासन के द्वारा वाइब्रेट करने वाले डीजे संचालकों पर नकेल कश दी गई है जबकि अभी पिछले कुछ दिनों पहले गणेश मूर्ति विसर्जन के अवसर पर डीजे की भयानक वाइब्रेशन और आवाज के कारण एक युवक की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी जिस पर प्रशासन इस बार सख्त नजर आ रहा हैं।

0 likes
0 comments0 shares