Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

गरीब के आशियाने के लिए बढ़े मदद के हाथ, प्रभाकर दुबे ने दिए 51 हजार रुपये

गरीब के आशियाने के लिए बढ़े मदद के हाथ, प्रभाकर दुबे ने दिए 51 हजार रुपये

पिपरौली गोरखपुर । पिपरौली ब्लॉक के भखरा गांव निवासी संतराज दुबे वर्षों से जर्जर छप्पर के मकान में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। आजादी के बाद से अब तक उन्हें पक्का आवास नहीं मिल सका। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी है कि अपने दम पर मकान बनवाना मुश्किल था। उनकी परेशानी की जानकारी होने पर नगर पंचायत घघसरा के अध्यक्ष प्रभाकर दुबे मदद के लिए आगे आए। प्रभाकर दुबे खुद संतराज दुबे के घर पहुंचे और परिवार की स्थिति देखी। जर्जर छप्पर में रह रहे परिवार की हालत देखकर उन्होंने तत्काल 51 हजार रुपये की सहयोग राशि नगद प्रदान की, ताकि संतराज अपने परिवार के लिए पक्के मकान का निर्माण शुरू करा सकें। सहयोग राशि मिलने पर संतराज दुबे भावुक हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने प्रभाकर दुबे के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ी मदद बताया। अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने कहा कि असहाय और गरीब लोगों की मदद करना ही सच्ची जनसेवा है। हर जरूरतमंद तक यथासंभव सहायता पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान पूर्व प्रमुख पिपरौली संजय दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares