Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow२६ मिनट पहले

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले; 92 वर्ष की आयु में दुनिया

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले; 92 वर्ष की आयु में दुनिया

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले; 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा, कल अस्पताल में हुई थीं भर्ती दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अमर उजाला से बातचीत में आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने इस खबर की पुष्टि की है। सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में कराया गया था भर्तीबीते दिन शनिवार को आशा भोसले के तबीयत बिगड़ने की खबर आई। गायिका की पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनका हेल्थ अपडेट साझा करते हुए लिखा था, ‘अत्यधिक थकावट और सीने में संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा'। सिंगर की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल के बाहर फैंस की भीड़ जमा होने लगी। साथ ही आशा भोसले के आवास के बाहर भी लोग एकत्र होने लगे। सभी को आस थी कि गायिका स्वस्थ होकर लौटेंगी, मगर फैंस की यह उम्मीद टूट गई।

0 likes
0 comments0 shares