Sultanpur१३ मिनट पहले
ठेकेदार ने सड़क पर काटकर छोड़ा पीपल का पेड़,आवागमन में हो रही
ठेकेदार ने सड़क पर काटकर छोड़ा पीपल का पेड़,आवागमन में हो रही है भारी समस्या -- सुल्तानपुर।कोतवाली नगर क्षेत्र के सौरमऊ देहात के लम्बरदार का पुरवा में सड़क किनारे स्थित दशकों पुराना पीपल का पेड़ गिर गया।सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने उस गिरे पीपल के पेड़ को स्थानीय लकड़ी के ठेकेदार के सुपुर्द कर दिया।ठेकेदार द्वारा मोटी लकड़ी काटकर उठा ले जाई गई।लगभग सप्ताह बीत जाने के बाद भी जलौनी और पीपल की डालें रस्ते में पड़ी हैं।जिसके चलते अभी रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। 5 दिन हो गया आने जाने में ग्रामीणों को समस्या हो रही है।स्कूल जाने वाले बच्चों को भी समस्या होतो है।स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों व थाना कोतवाली नगर पुलिस,प्रभारी पुलिस चौकी लक्ष्मण पुर से उक्त समस्या से निजात दिलवाए जाने की माँग की है।
0 likes
0 comments0 shares