Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बेलघाट ब्लॉक की सिंघौरा ग्राम पंचायत में बदहाल रास्तों से ग्रामीण परेशान

बेलघाट ब्लॉक की सिंघौरा ग्राम पंचायत में बदहाल रास्तों से ग्रामीण परेशान

बेलघाट ब्लॉक की सिंघौरा ग्राम पंचायत में बदहाल रास्तों से ग्रामीण परेशान बेलघाट ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली सिंघौरा ग्राम पंचायत में बदहाल रास्तों को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव के अंदर बने खड़ंजा मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और ईंटें उखड़कर चारों तरफ बिखरी पड़ी हैं, जिससे लोगों का चलना दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के अंधेरे में आवागमन करना किसी खतरे से कम नहीं है। खासकर बुजुर्ग महिलाएं, बच्चे और बाइक सवार आए दिन रास्ते में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में इस रास्ते के सुधार या कायाकल्प के लिए किसी प्रकार का ठोस कार्य नहीं हुआ। सड़क की जर्जर हालत के कारण लोगों में जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। गांववासियों ने प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

0 likes
0 comments0 shares